चतरा, दिसम्बर 1 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जोरी में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा भी निकाला गया। जिसमें प्रखंड के दर्जनों गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा का शुभारंभ जोरी काली मंदिर से किया गया। जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संविधान दिवस कार्यक्रम स्थल जोरी बाजार पहुंचा। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबासाहेब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह शिक्षक रवींद्र कुमार रवि ने और संचालन राजू द...