गंगापार, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस गंगापार इकाई ने देवनहरी में एक गोष्ठी आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशफ़ाक अहमद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अशफ़ाक अहमद ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत संविधान है, जो देश को सम्प्रभुता,धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की महत्ता पर जोर देते हुए संविधान मूल्यों की रक्षा को समय की आवश्यकता बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए देवराज उपाध्याय ने संविधान को कठोर और लचीलेपन का संतुलित दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोता है। निशा सिंह ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मानजनक जीवन की गारंटी...