भदोही, नवम्बर 27 -- भदोही, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से भी कार्यक्रम किया गया। पुलिस लाइन, थानों, सीओ कार्यालयों में जवानों ने कानून का पालन करने की शपथ लिया। उधर, एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में पौधरोपण भी किया। शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय, सरपतहां में सभी पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इसके पूर्व एसपी अभिमन्यु मांगिलक ने सबसे पहले संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके उपरांत अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराकर संविधान की शपथ दिलाई। सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता अक्षुण्ण बनाए रखने तथा संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखकर कार्य करने का आह्वान किया गया। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.