गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद में रविवार को पूर्ति संस्थान की ओर से यूपी युवा परियोजना के तहत एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्य और सामाजिक समानता था। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूर्ति संस्थान के निदेशक श्याम नारायण ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के संविधान के मूलभूत सिद्धांतों और सामाजिक समानता के महत्व से अवगत कराना है। मुख्य अतिथि जखनिया विधायक बेदी राम ने कहा कि स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बंधुत्व और लोकतंत्र भारतीय संविधान की देन हैं और यह केवल कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। विशिष्ट अतिथि स्पीड संस्थान बलिया के अध्यक्ष धनंजय राय ने ...