शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। भारतीय संगीत की परंपरा और शास्त्रीय स्वरूप पर आधारित पुस्तक वाङ्मय का विमोचन मुमुक्षु शिक्षा संकुल में किया गया। पुस्तक का संपादन डा. कविता भटनागर और डा. श्रीकांत मिश्रा ने किया है। विमोचन कार्यक्रम में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संगीत की परंपरा, साधना और सांस्कृतिक पक्ष पर विचार रखे। बताया गया कि पुस्तक में नाद-ब्रह्म की अवधारणा, रागों का दर्शन और संगीत की साधना परंपरा को शामिल किया गया है। एसएस कॉलेज के सचिव डा. अवनीश मिश्रा ने पुस्तक को शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। विमोचन कार्यक्रम में डा. आलोक कुमार सिंह, सुयश सिन्हा, ममता सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.