शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संगीत विभाग में "भारतीय संगीत के विविध रूप" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारतीय संगीत को संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा सशक्त माध्यम बताया। प्रतियोगिता में मान्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सामवेद को भारतीय संगीत का आधार बताते हुए स्वर और लय की महत्ता पर प्रकाश डाला। द्वितीय स्थान काजल मिश्रा को मिला, जिन्होंने हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की परंपराओं पर विचार रखे। तृतीय स्थान काजल मिश्रा द्वितीय ने उप-शास्त्रीय संगीत की शैलियों पर वक्तव्य दिया। निर्णायक मंडल में सुयश सिन्हा, व्याख्या सक्सेना और सुकन्या तिवारी ...