सहारनपुर, सितम्बर 16 -- गुघाल मेले की सांस्कृतिक श्रृंखला के तहत रविवार रात जनमंच सभागार भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुर लहरियों से गूंज उठा। नगर निगम सहारनपुर द्वारा स्पिक मैके के सहयोग से आयोजित हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम सौहार्द और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में स्पर्श प्रयास के नन्हे संगीत साधकों ने सरोद, सितार, बांसुरी, संतूर और इसराज पर विविध राग प्रस्तुत किए, जिनमें राग किरवानी, मिया की मल्हार और भूपाली ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद दिल्ली और पुणे से आए डिवाइन ड्रम ग्रुप के कलाकारों ने ताल वाद्य कचहरी पेश की, जिसमें महाभारत काल में अर्जुन द्वारा शुरू की गई वादन परंपरा का जीवंत प्रदर्शन हुआ। अंतिम चरण में शिव स्तुति, कर्नाटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.