चतरा, मार्च 1 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। भारतीय विदेश सेवा के उप महानिदेशक भारतीय सबंध परिषद नई दिल्ली के आईसीसीआर अंजू रंजन नें अपनी परिजनों के संघ मां भद्रकाली मन्दिर में पूजा-अर्चना की । इस मौके उन्होंने माता के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर पंचमुखी जी हनुमान मंदिर शनिदेव मंदिर समेत अन्य देवालय में पूजा अर्चना की । मालूम हो कि अंजू रंजन इटखोरी शहरजाम पँचायत के पथरिया गांव की स्वर्गीय अलखदेव शर्मा की पुत्री है । इन्होंने विदेश में भी अपनी सेवा दी है अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देने वाली अंजू रंजन 14 वर्ष बाद अपने गांव लौटी है । इनकी एक बहन डॉ शालिनी इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.