कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, एक संवाददाता यात्री सुविधाओं को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के क्षेत्राधिकार में असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के 82 स्टेशनों पर ट्रेनों के 202 अतिरिक्त ठहरावों को मंज़ूरी दी है। ये अतिरिक्त ठहराव रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, छोटे और विकासशील स्थानों के यात्रियों की बेहतर पहुंच और बहुप्रतीक्षित मांग की पूर्ति करने के उद्देश्य से प्रायोगिक आधार पर मंज़ूर किए गए हैं। ये ठहराव शीघ्र प्रभावी होंगे और यात्रियों की प्रतिक्रिया एवं परिचालनिक व्यवहार्यता के लिए इन ठहरावों पर निकटता से नज़र रखी जाएगी। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इस पहल के तहत कई महत्वपूर्ण और प्रीमियम ट्रेनों को शामिल किया गया है। विशेष तौर पर, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत...