लखनऊ, दिसम्बर 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। नौकरी, रोजगार नहीं है। थानों में लूट मची है। रुपया लगातार नीचे जा रहा है। रुपया गिरते-गिरते डालर के मुकाबले 90 रुपये पर पहुंच गया। डालर की कीमत बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर मामले में फेल है। भाजपा सरकार जनता से सच्चाई छिपाना चाहती है। अखिलेश ने रविवार को सहारनपुर में कहा कि भाजपा जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। किसान, नौजवान, मजदूर हर वर्ग परेशान हैं। भाजपा भावनाओं की राजनीति कर सरकार चला रही है। भाजपा सरकार संविधान से नहीं चल रही है। सरकार को संविधान से चलना चाहिए। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने जो रास्ता दिखाया है, जो संविधान बनाया, सरकारों को उसी रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.