बहराइच, दिसम्बर 16 -- रुपईडीहा। नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा को नेपाल ले जाने के लिए सरल बनाया है। भारतीय रुपये 200 व 500 के नोट को 25 हजार तक ले जाने के लिए अनुमति दे दी है। अब भारतीय मुद्रा 200 व 500 के नोट भी नेपाल में आसानी से चल सकेंगे। नेपाल सरकार ने नवंबर 2016 से इन नोटों को नेपाल में बैन कर दिया था। नेपाल सरकार के प्रवक्ता, संचार व सूचना प्रविधि मंत्री जगदीश खरेल ने सोमवार को एक मंत्री परिषद के बैठक में यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि 25 हजार रुपये नेपाल से भारत व भारत से नेपाल बिना कोई रोकटोक के ला सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.