घाटशिला, दिसम्बर 23 -- मुसाबनी। ठंड बढ़ रही है, कड़ाके के ठंड से लोग परेशान हैं परंतु सरकारी कम्बल का इंतजार हर साल की तरह गरीब परिवार कर रहा है, अब तक सरकारी कंबल का वितरण नहीं हो सका है, जिसके कारण गरीब और असहाय परिवार आशा की नजरों से समाज की ओर देख रहा है। सरकारी कम्बल का कोई अता पता नहीं है। इस परेशानी के समय मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह ने ठंड को देखते हुए विक्रमपुर के सबर परिवार की पीड़ा को जाना और समझा। सोमवार को गोहला पंचायत के इस विक्रमपुर गांव कम्बल लेकर पहुंचे, तो सबर परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के हाथों कुल 26 कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के सक्रिय सदस्य संजय गोप, अजितेश दास उपस्थित भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.