गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यालय में आयोजित की गई है। यह बैठक 10 और 11 जनवरी को होगी। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार से ही प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का आगमन शुरू हो गया है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष जय शंकर मेहता ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है। यह बैठक उसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलामंत्री विश्वनाथ यादव ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूरों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा करना तथा उनके समाधान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.