कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से तैयार कराई गई भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित 21 पुस्तकों का सेट तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान भारतीय बौद्धिक परीक्षा के पोस्टर का विमोचन हुआ। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक ने विमोचन किया। कुलपति ने कहा कि वह इस सराहनीय पाठ्यक्रम के वीडियो बनवाकर इसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराएंगे। जिससे विवि से जुड़े लाखों छात्र-छात्राएं प्राचीन भारतीय ज्ञान का लाभ ले सकेंगे। इस मौके पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान कानपुर प्रांत के कोषाध्यक्ष एवं प्रांत संयोजक विनय त्रिवेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों का सेट भेंट किया। इस मौके पर प्रांत महामंत्री डॉ. निरंजन स्वरूप, पीपीएन...