नई दिल्ली, अगस्त 14 -- निसान इंडिया के लिए भारतीय बाजार का सफर लगातार मुश्किल होता जा रहा है। एक तरफ जहां कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल मैग्नाइट बेहतर सेल्स के साथ कंपनी को आगे बढ़ा रही है। तो दूसरी तरफ, उसकी लग्जरी कार एक्स-ट्रेल एक भी ग्राहक को अपनी तरफ नहीं खींच पा रही। दरअसल, जुलाई में फिर इस प्रीमियम कार की एक भी यूनिट नहीं बिकी। कंपनी इसे सिर्फ सिंगल वैरिएंट में बेचती है, जो फुली लोडेट फीचर्स के साथ आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49.92 लाख रुपए है। ये कार 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आती है। इसमें 7-एयरबैग के साथ कई वर्ल्ड क्लास सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।निसान एक्स-ट्रेल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस निसान एक्स-ट्रेल एक D1-सेगमेंट की SUV है, जिसे निसान ने भारतीय ग्राहकों को एक प्रीमियम अनुभव देने के इरादे से पेश किया था। इसकी कुछ प्रमुख खूबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.