नई दिल्ली, फरवरी 1 -- रॉयल एनफील्ड को जनवरी 2026 में साल-दर-साल (YoY), महीने-दर-महीने (MoM) और साल-दर-तारीख (YTD) के आधार पर पॉजिटिव ग्रोथ मिली है। कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर में 2-व्हीलर बिक्री के मामले में 1 मिलियन (10 लाख) का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, एक्सपोर्ट के मामले में 1 लाख मोटरसाइकिल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के पास 350cc और उससे दमदार इंजन वाली मोटरसाइकिलक का बड़ा पोर्टफोलियो है। वहीं, कुछ प्रीमियम मॉडल ने भी कंपनी को काफी फायदा पहुंचाया है। कंपनी के पोर्टफोलियो को नई गोअन क्लासिक 350 के साथ और बेहतर बनाया गया है। जबकि, क्राफ्टन इंडिया (BGMI) के साथ वर्चुअल गेमिंग स्पेस में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों को लॉन्च करके अपनी डिजिटल मौजूदगी का भी विस्तार किया है। रॉयल एनफील्ड की दो लेजेंडरी मोटरसाइकिल बुलेट 350 और कॉ...