पीलीभीत, जून 1 -- माधोटांडा। प्रतिबंधित मांस की तस्करी पर शनिवार को भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा रोड पर युवक को दबोचा। उससे पालीथिन में मांस बरामद किया गया, जो घर-घर दे रहा था। कार्यकर्ताओं ने जानकारी करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। मांस को जांच के लिए भेजा गया है। शनिवार की सुबह कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी कि कस्बा में गोतस्कर मांस की बिक्री कर रहा है। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ने मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। तस्कर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को तहरीर भी दी है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। मांस परीक्षण को भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.