टिहरी, अप्रैल 19 -- भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा के गूढ़ रहस्यों को अब आमजन जान सकेंगे। इसके लिए श्रीदेव सुमन विवि ने आधुनिक परिदृश्य में भारतीय प्राच्य ज्ञान संपदा के 87 शोध पत्रों का संकलन कर पुस्तक तैयार की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने पुस्तक का विमोचन कर शोध के विभिन्न पक्षों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। राज्यपाल के निर्देश पर एक विश्वविद्यालय, एक शोध परियोजना के अंतर्गत श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी, प्रो कल्पना, प्रो अनीता तथा प्रो पूनम ने आधुनिक परिदृश्य में भारतीय ज्ञान संपदा विषय पर शोध पुस्तक तैयार की है। पुस्तक का राजभवन में राज्यपाल ने विमोचन किया। पुस्तक में विज्ञान, कला, दर्शन, चिकित्सा एवं जीवन के प्रत्येक पक्ष का गहन विश्लेषण किया है। पुस्तक को सात खंडों में विभक्त किया गया है। पहले खंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.