बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- राजगीर आयुध निर्माणी में होगी तीन दिवसीय चिंतन बैठक फोटो : राजगीर मजदूर-राजगीर में सोमवार को कार्यक्रम की जानकारी देते संघ के अधिकारी गुलशन कुमार व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय चिंतन बैठक मंगलवार से शुरू होगी। नौ से 11 दिसंबर तक बैठक का आयोजन आयुध निर्माणी के आयुध क्लब में की जाएगी। सोमवार को राजगीर आयुध निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष हीरो हीरालाल मिश्रा, महामंत्री मुकेश कुमार सोनू, जेसीएम के सदस्य सुजीत आनंद व दिवाकर कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर की आर्डनेंस फैक्ट्री के साथ रक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले संघ के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। इनमें प्रतिरक्षा मजदूर संघ क...