सिडनी, दिसम्बर 16 -- ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार शाम को एक भयावह आतंकी हमला हुआ, जिसमें एक पिता और उसके बेटे ने हानुका उत्सव मना रहे यहूदी समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। पुलिस ने इसे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी हमला करार दिया है। हमलावरों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे नवेद अकरम के रूप में हुई है। साजिद अकरम घटनास्थल पर पुलिस की गोली से मारा गया, जबकि नवेद गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में पुलिस हिरासत में है। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी आतंकी कथित तौर पर भारतीय पासपोर्ट के जरिए फिलीपींस गए थे। दोनों आरोपी पाकिस्तानी मूल के बताए जा रहे हैं।पूरी घटना की डिटेल हमला बॉन्डी बीच के पास आर्चर पार्क में आय...