रांची, सितम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय के शिक्षकों के लिए शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह थे। विशिष्ट अतिथि नीलांबर पीतांबर विवि के पूर्व कुलपति प्रो फिरोज अहमद, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो एमपी सिन्हा, प्रो डॉ एसके तुलस्यान और प्रो अमिताभ होरे थे। प्रो डीके सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान हमेशा ऊंचा होता है और शिक्षक छात्रों के लिए गुरु की भूमिका निभाते हैं, इसी कारण से शिक्षकों का भी सम्मान किया जाता है। डॉ फिरोज अहमद, जो जूलॉजी विभाग के पूर्ववर्ती छात्र भी रहे हैं, ने विभाग में रहने के दौरान के संस्मरण साझा किए। बताया कि विभाग के कई छात्र कई विश्वविद्यालयों के कुलपति के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.