हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली हजारीबाग में सप्तशक्ति संगम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर विभाग संयोजिका सप्तशक्ति संगम की पूनम सिंह ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुरुषार्थ की जन्मदात्री माताएं होती हैं ।आदर्श कुटुंब व्यवस्था माता पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि माताओ को सनातन संस्कृति को अपनाने एवं समाज, देश ,राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने परिवार के लड़कियों को सुदृढ़ बनाने की बात कही । कार्यक्रम में डॉ अमिता कुमारी ,उपाध्यक्षा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति एवं सप्तशक्ति संगम की विशिष्ट वक्ता ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा...