पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पीलीभीत। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में नारी शक्ति के गुण और दायित्व को लेकर चर्चा कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्या भारती के तहत कॉलेज के सभागार में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी मातृशक्ति की पूर्व अध्यक्ष सुमन गुप्ता और मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनीता रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रवक्ता कमलेश शर्मा ने कहा कि भारतीय नारी देवी की प्रतिमूर्ति होती है। हमें सीता, जीजाबाई व अनुसुइया जैसी माता बनकर ओजस्वी बालकों का निर्माण करना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने कहा कि टीवी और मोबाइल ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को दूषित किया है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनीतारानी ने कहा ...