रांची, नवम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रोम में भारतीय दूतावास में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन, संघर्षों और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उनके जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन हुआ। राजदूत वाणी राव ने समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। आभास के अध्यक्ष फादर विजय टोप्पो, फादर संजय तिर्की के नेतृत्व में टीम ने पारम्परिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...