नई दिल्ली, फरवरी 13 -- इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को महान यहूदी संगीतकार वाल्टर कॉफमैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की सिग्नेचर ट्यून बनाई थी और मुंबई में निदेशक के रूप में कार्य किया था। 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे 2011 में यूनेस्को द्वारा संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना (1946) की याद में घोषित किया गया था। भारतीय दूतावास ने अपने पोस्ट में लिखा कि विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर हम यहूदी संगीतकार वाल्टर कॉफमैन की विरासत को गर्व से याद करते हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रेडियो की सिग्नेचर ट्यून बनाई और 1937 में मुंबई (बॉम्बे) में इसके निदेशक के रूप में कार्य किया। इसमें आगे कहा गया कि भारतीयों की कई पीढ़ियों द्वारा संजोई गई, उनकी कालातीत धुन भारत और यहूदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.