भभुआ, जनवरी 20 -- अथर्व यादव की तूफानी पारी से भारतीय दीव ने लीग में दर्ज की जीत आखिरी ओवर में पलटा मैच का पासा, 46 गेंद पर नाबाद 93 रन बनाए (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम मोहनियां में चल रही जिला जूनियर क्रिकेट सुपर लीग के दौरान मंगलवार को भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी बना ली। मैच का फैसला अंतिम ओवर में हुआ। अथर्व यादव की आक्रामक बल्लेबाजी ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजन क्रिकेट क्लब की टीम मजबूत शुरुआत के बावजूद 169 रन पर सिमट गई। आकाश सहनी ने 45 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि सुधांशु शौर्य 21, अंशू आर्या 18 और अर्सलान ने 14 रन का उपयोगी योगदान दिया। भारतीय दीव की ओर से आदित्य उपाध्या...