भभुआ, फरवरी 19 -- मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज के मैदान में खेला गया क्रिकेट मैच प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संदीप को संघ की ओर से दिया गया (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का मैच गुरुवार को एमपी कॉलेज मैदान में खेला गया। भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। भारतीय दीव ने प्लेयर्स सीए को 49 रन से पराजित किया। भारतीय दीव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए। गौरव ने 32, शिवम ने 30, प्रशांत, निकेश व अमन ने 21-21 और संदीप व प्रशांत ने 13-13 रन बनाए। प्लेयर्स से दीपक सिंह व रवि सिंह ने शानदार 3-3 विकेट और शांतुन, सुमित व विवेक ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। 211 रनों के चुनौतीपूर्ण स्क...