गढ़वा, अक्टूबर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। किसी ने राम सीता का अयोध्या आगमन तो किसी ने राम दरबार तो किसी ने दिये की लड़ियों से आकर्षक और भव्य रंगोली बनाकर अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्राओं में राखी विश्वकर्मा, आबिदा जोहरा, नेहा कुमारी, विद्या रानी, इकरा परवीन के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने कलाकारियों का खूब प्रदर्शन किया। छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय त्योहारों की पहचान है रंगोली। खासकर रंगोली दीपावली जैसे त्यौहार को आकर्षक और भव्य बनाती है। विद्यालय के छात्रों ने जिस उत्साह और लगन से इतने अच्छे और आकर्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.