नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ सात विकेट खोकर 253 रन बनाए थे। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन का योगदान दिया।भारत ने तीसरी बार बनाया 400 प्लस स्कोर भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में अब तक तीन बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत ऐसा करने वाली एकमात्र टीम है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें अभी तक ये कारनामा नहीं कर सकी हैं। भारत ने 2004 में स्कॉ...