रिषिकेष, जनवरी 31 -- विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ने भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को "भारत बौद्धिक्स" राष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें श्रीदेव सुमन विवि परिसर के 300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि "भारतीय ज्ञान परम्परा हमारी सभ्यता की अमूल्य बौद्धिक धरोहर है। इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करती हैं। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि हमारे परिसर के 300 विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय परीक्षा में भाग लेकर यह सिद्ध किया है कि युवा पीढ़ी भारतीय ज्ञान परम्परा को समझने ...