हरिद्वार, नवम्बर 28 -- उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय और विदेश मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परम्परा और वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत की अमूल्य भूमिका पर गहन विचार-विमर्श के लिए एक दो दिवसीय विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का आयोजन 30 नवंबर से किया जा रहा है। यह सम्मेलन उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने बताया किइस सम्मेलन में देश-विदेश के संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रख्यात विद्वान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत करेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम 19 तकनीकी सत्रों में आयोजित होगा, जो गहन अकादमिक विमर्श का केंद्र बनेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...