रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज में शुक्रवार को-भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय की रसायनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्मृति सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दार्शनिक आधार और आधुनिक युग में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने वेद, उपनिषद, आयुर्वेद, गणित, ज्योतिष और योग जैसे विविध आयामों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी ज्ञान परंपरा सिर्फ अतीत की विरासत नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण का सशक्त आधार है। डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इसे विशेष महत्व दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीपी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.