मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और प्रो. सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेड जैन चेयर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। भारतीय ज्ञान-परंपरा में पर्यावरण चिंतन (जैन धर्म-दर्शन के विशेष सन्दर्भ में) विषय पर आयोजित व्याख्यान की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रो. किस्मत कुमार सिंह मुख्य वक्ता थे। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. राय ने वरीय सहयोगियों तथा अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि भारतीय ज्ञान-परंपरा में पर्यावरण संरक्षण का एक समृद्ध और गहन इतिहास रहा है। इसमें केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी शामिल नहीं है, बल्कि जीवन में सभी के प्रति सम्मान और करुणा की भावना को भी शामिल किया गया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.