मथुरा, फरवरी 2 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारत बौद्ध आईकेएस (भारतीय ज्ञान परंपरा) राष्ट्रीय परीक्षा-2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा का उद्देश्य लोक शिक्षा संस्कार को प्रोत्साहित करना है, जिसमें संवैधानिक मूल्यों, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास पर आधारित मूल्य-आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा कुलपति प्रो. डॉ. अभिजित मित्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। परीक्षा का संयुक्त आयोजन विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। ब्रज प्रांत में परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2 हजार 168 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.