मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) और ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज प्रांगण में भारत बोध विषय पर मासिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्चना सिंह ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की विस्मृत होती धाराओं को संजोना और पुनर्जीवित करना आज की पीढ़ी का दायित्व है। मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि भारत केवल एक राष्ट्र नहीं बल्कि दर्शन, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर प्रो. जयकान्त सिंह, कन्हैया कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, चंद्रमोहन खन्ना व डॉ. संतोष अनल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...