गोरखपुर, अप्रैल 5 -- जैतपुर,हिन्दुस्तान संवाद। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से पटियाला में आयोजित होने वाली बालक/बालिका अंडर-15 के प्रशिक्षण शिविर के लिए गीडा क्षेत्र के जैतपुर निवासी पंकज यादव को टीम इंचार्ज बनाया गया है। चयन पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। इससे पहले भी पंकज यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर चुके हैं। पंकज यादव ने बताया कि बालक, बालिका के अंडर-15 का कोचिंग कैंप चार अप्रैल से 16 अप्रैल तक पटियाला में होना है। बताया इस मल्टीनेशनल ट्रेनिंग कैंप के बाद जॉर्डन की राजधानी ओमान में एशियाई देशों का बॉक्सिंग प्रतियोगिता होनी है। इसमें जूनियर वर्ग में अधिक से अधिक पदक जीतने की तैयारी की जा रही है। उपलब्धि पर रामरक्षा यादव, रामसेवक रामायणी, बैजनाथ यादव, सत्यप्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.