हरिद्वार, फरवरी 12 -- पेंटागन मॉल में फिल्म 'गोदान' के प्रदर्शन के बाद हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि गौ माता न केवल प्राचीन काल में बल्कि आज भी भारतीय जीवन पद्धति और आर्थिकी का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि फिल्म के पात्रों के माध्यम से युवा पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर स्वदेशी भावना अपनाने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही ऐसी फिल्में समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। महापौर किरन जैसल ने फिल्म की विषय वस्तु को भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन परंपरा से जुड़ा सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पोषण और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। भाज...