रांची, दिसम्बर 21 -- रातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता मजदूर संघ की बैठक शनिवार को हरमू स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह और महिला प्रदेश अध्यक्ष रेणुका सिंह की सहमति से रातू के भाजपा नेता राणा सिंह को भारतीय जनता मजदूर संघ का रांची जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघ के प्रति राणा सिंह की लगन और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने किया। उनके मनोनयन पर राजीव प्रसाद, अरुण गुप्ता, मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.