जामताड़ा, नवम्बर 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता मजदूर मंच की ओर से मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित की गयी। जिसमें मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा उर्फ बाटुल ने राहुल देव शर्मा को जामताड़ा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान सत्यानन्द झा ने माला पहनाकर राहुल देव शर्मा का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वही सत्यानन्द झा ने कहा कि भारतीय जनता मजदूर मंच लगातार मजदूरों की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहा है और उनके हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले में भी मजदूरों के हक और अधिकारों को लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल देव शर्मा अपने कार्यों से संगठन को नई दिशा देंगे और मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.