लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन लातेहार में पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह एवं लातेहार विधायक प्रकाश राम शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के पक्ष में बेंच छाप क्रमांक 05 पर मतदान की अपील करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...