लातेहार, जनवरी 6 -- लातेहार,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बुधवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देगा। इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ ईवीएम से एवं दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। उन्होंने जिले भर से भाजपाईयो को धरना मे शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...