हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- कालाढूंगी। भारतीय गणित दिवस पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी अकील अहमद ने किया। गणित प्रवक्ता गिरीश चंद्र पांडे ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता मौजी राम, जितेंद्र सिंह चौहान, बसंत कुमार कर्नाटक, अकील अहमद आदि मौजूद रहे। स्वयंसेवियों ने वार्ड नंबर 5 स्थित मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...