अलीगढ़, मार्च 9 -- फोटो.. अलीगढ़। न्यूजीलैंड को चार विकेट से पराजित करते ही शहर में होली से पहले दीपावली मन गई। चारों ओर आतिशबाजी शुरू हो गई। चौक चौराहों पर लोग मिठाई बांटते नजर आए और तिरंगा लहराया। भारत की जीत पर सराय लवरिया स्थित आवास पर मेयर प्रशांत सिंघल ने परिवार के साथ तिरंगा लहराकर जीत की खुशी मनाई। मेयर ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों ने चैंपियन ट्राफी के साथ दिल भी जीत लिया। भारतीय क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड को परास्त कर साबित कर दिया कि आने वाले मैचों की श्रृखंला में भी उनका कब्जा रहेगा। इस मौके पर पूजा सिंघल, निशांत सिंघल, मेघा सिंघल व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.