जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- जमशेदपुर। भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाने से हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। आज जितनी भी बीमारियां हो रही हैं, इसका प्रमुख कारण पाश्चात्य खाद्य संस्कृति ही है। अतः परिवार की रसोई संभालने वाली हर महिला का कर्तव्य है कि वह भारतीय खाद्य परंपरा को परिवार में स्थापित करे। ये बातें अतिथि वक्ता नीतू कुमारी ने रविवार को कहीं। वे सरायकेला खरसावां जिला महिला आयाम की ओर से आदित्यपुर रोड नंबर 2 में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पूर्व बैठक का आरंभ ग्राहक गीत और संगठन मंत्र से हुआ। फिर सभी का स्वागत और परिचय पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम की प्रमुख प्रीति सिंह ने दिया। ग्राहक पंचायत संगठन और उनके कार्य और उद्देश्य के बारे में विस्तृत चर्चा झारखंड प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि कैसे अ...