लखनऊ, सितम्बर 23 -- कृष्णानगर व सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुईं चोरी की घटनाएं लखनऊ, संवाददाता। बेखौफ चोरों ने भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक सहित बंद पड़े दो घरों को निशाना बना कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने कृष्णानगर व सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। हमीरपुर के भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक जमुना प्रसाद परिवार सहित कृष्णानगर के स्नेहनगर में रहते हैं। उनकी पत्नी बीना के मुताबिक 14 सितंबर को वह घर में ताला लगाकर चाभी पड़ोसी सौरभ मेहता को सौंप कर बेटे आदर्श संग गृह जनपद अमेठी हुई थीं। 21 सितंबर को जब लौटी तो सौरभ से चाभी लेकर ताला खोला और घर गईं। घर का सामान बिखरा पड़ा था। जेवरात, नकदी सहित करीब 20 लाख का सामान गायब था। बिना ताला तोड़े ही चोर किसी तरह घर के अंदर घुसकर चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.