अलीगढ़, फरवरी 7 -- फोटो.. अलीगढ़। भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीय नागरिक स्वदेश पहुंचे तो उनके हाथों में हथकड़ियां लगी थीं। देश के नागरिकों का इस तरह का अपमान देखकर जनता में भारी रोष है। लेकिन भारतीयों के अपमान पर भाजपा मौन है। कांग्रेसियों ने हाथों में देश के अपमान विरोधी तख्तियाँ लिए हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 2009 में अमेरिकी सरकार ने एक भारतीय महिला के साथ कुछ-कुछ ऐसा ही व्यवहार किया था तब उस वक्त के प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस मौके पर नवेद खान, रौशनी सिंह, सलाउद्दीन वसी, पूरनचंद देशमुख, शाहिद खान, पा...