जहानाबाद, फरवरी 18 -- 16 सूत्रों और 13 उपसूत्रों को अपनी पुस्तक वैदिक गणित में दर्शाया अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में वैदिक गणित की उपयोगिता विषय पर संगोष्टी जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा वैदिक गणित की उपयोगिता विषय पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। वैदिक गणित का इतिहास और उपयोगिता पर प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक गणित भारतीय गणन कला का प्राचीनतम शास्त्र है। भारत के जगतगुरु श्री भारती कृष्णतीर्थ ने फिर से कई सूत्रों को खोजा और वर्तमान गणित को सरल, सहज और प्रभावी बनाया। 16 सूत्रों और 13 उपसूत्रों को अपनी पुस्तक वैदिक गणित में दर्शाया गया है। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रामजी प्रसाद शर्मा ने वैदिक गणित की उपयोगिता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया...