हमीरपुर, जनवरी 28 -- कुरारा। भारतीय किसान संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बैठक कर किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए रणनीति बनाई गई। क्षेत्र के ग्राम डामर, झलोखर, सरसई, कुतुबपुर गांव में भारतीय किसान संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री कमलेश कुमार पांडे द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी पांच फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पालीवाल, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, मंत्री वीर सिंह यादव, आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...