हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के बरांटी गांव स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में रविवार को भारतीय किसान संघ जिला समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं संचालन जिला मंत्री चंद्र प्रकाश कुमार ने किया। मौके पर किसान संघ जिला समिति के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता किसान उपस्थित हुए। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल सिंह ने कहा कि धान की खरीदी में पैक्सों द्वारा लापरवाही व टालमटोल की नीति अपनी जा रही है जिससे किसान मजबूर होकर अपने धान को औने पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों कम कीमत पर बेचने को विवश हो रहे हैं। खेती में खर्च की लागत भी उन्हें लौट नहीं हो रहा है। लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वही रवि फसल के लिए उपलब्ध खाद में भी ब...