सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। भारतीय किसान संघ (भाकिसं) के प्रदेश अध्यक्ष भैय्या राम मौर्य का सहारनपुर आगमन पर लाखनौर में संगठन कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मौर्य ने देहरादून चौक स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष अनिल महला की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यहां मौर्य ने कहा कि भाकिसं देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है जिसकी देश के 601 जिलों में जिला इकाई गठित है और संगठन लगातार किसान हित में काम कर रहा है। इसके बाद किसानों की समस्याओं गन्ना भुगतान, गेहूं खरीद और छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान आदि मामलों को लेकर चर्चा की गई और डीएम से मिलकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। मेरठ प्रांत अध्यक्ष सुनील ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में गन्ना किसानों के लंबित भुगतान को शीघ्र दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.